उप्र पर्यटन दिवस: एक बार ही मनकर रह गया यह खास दिन, आज तक किसी को सुध नहीं

आगरा,


 शुक्रवार को वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। प्रेमी जोड़े और कपल इसे सेलीब्रेट कर रहे हैं। आपको जानकर यह हैरानी होगी कि उप्र में वेलेंटाइन डे को पर्यटन विभाग द्वारा उप्र पर्यटन दिवस के रूप में भी मनाया जा चुका है। लेकिन इसके बाद इसे भुला दिया गया। आज फिर वही दिन है लेकिन पर्यटन विभाग को इस दिवस की याद तक नहीं है।


14 फरवरी, 2016 को उप्र पर्यटन दिवस मनाया गया था। तब तत्कालीन महानिदेशक पर्यटन नवनीत सहगल ने इसके लिए निर्देश जारी किए थे। पर्यटन केंद्रों से इसके लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में हुआ था। ताजनगरी में उस दिन ताज मैराथन हुई थी, जिसके चलते अलग से कोई कार्यक्रम नहीं हुआ था। एकलव्य स्पोट्र्स स्टेडियम में मैराथन के समापन समारोह में उप्र पर्यटन दिवस का संदेश दिया गया था। वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के चलते कुछ नहीं हुआ। उप्र में सत्ता परिवर्तन के बाद उप्र पर्यटन दिवस को भुला दिया गया। 2018, 2019 में कोई आयोजन नहीं हुआ। इस बार भी कोई कार्यक्रम नहीं किया जा रहा है।



 कहा था, ताज डे मनाएं


14 फरवरी, 2015 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगरा में होटल ताज खेमा में लवर्स बेंच का अनावरण किया था। उन्होंने वेलेंटाइन डे के दिन ताज डे मनाने की बात कही थी। 2016 में 14 फरवरी को ताज डे तो नहीं मना, लेकिन उप्र पर्यटन दिवस जरूर मना था। 


Popular posts
मास्क कैसे पहने समझना होगा , कोरोना से बचाव के लिए सुझाव , पंडित डॉक्टर श्री राजेश जी शर्मा(म.प्र सहसंयोजक भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ) श्रद्धा टुडे दीपक जैन
Image
बिग ब्रेकिंग रतलाम 11 अप्रैल से 15 अप्रैल सुबह 6 बजे तक जारी रहेगा संपूर्ण लॉकडाउन,सिर्फ घर पहुंच(दूध, सब्जी, किराणा, दवाएं, सिलेंडर) सेवाएं रहेगी जारी* *सामाजिक संस्थाएं बांट सकेगी भोजन *जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश-
Image
विधायक काश्यप की पहल पर गली-गली होगी सेनेटाइज विधायक चेतन्य काश्यप की पहल पर नगर निगम रतलाम ने शुक्रवार से सेनेटाइजेशन के कार्य में तीन ट्रैक्टरों की मदद लेना प्रारम्भ किया। इससे संकरी गलियों में सेनेटाइजेशन का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन कई मोहल्लों को सेनेटाइज किया गया। नगर निगम द्वारा अब तक बड़ी फायर लारियों से शहर में सेनेटाइजेशन हो रहा था,लेकिन ये लारी सिर्फ चौड़ी सड़को और मुख्य मार्गो पर ही यह कार्य कर सकते है। इससे कई मोहल्लों में कोरोना के संक्रमण की आशंका बलवती हो रही थी। विधायक श्री काश्यप ने इस समस्या से निपटने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में खेतों में कीटनाशक छिड़काव में उपयोग आने वाले ट्रेक्टर व उपकरण से हर गली सेनेटाइज कराने का सुझाव दिया, जिस पर गुरुवार को रतलाम में एक ट्रैक्टर उपकरण लाकर प्रयोग किया गया। इसके बाद शुक्रवार से 3 ट्रेक्टर लगाकर इस सुझाव पर अमल शुरू हो गया है। नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी एपी सिह ने बताया कि पहले दिन सुभाष नगर,शिवशंकर कालोनी,अमृत सागर क्षेत्र, सिलावटो का वास,राम रहीम नगर आदि मोहल्लों में सेनेट्रैजेशन किया गया। हर ट्रेक्टर व उपकरण से 2000 फीट दूरी तक सेनेटाइजेशन हो रहा है। निगम के दल द्वारा 500 लीटर के टैंक में हाइपो क्लोराइड मिश्रित कर सभी जगह छिड़काव किया गया
Image
डीजीपी की चेतावनी , बदसूलकी की तो एसपी होंगे जिम्मेदार
Image
सही दिशा में लगाएंगे दौड़ते घोड़े की तस्वीर तभी होगा